बदमाशों ने मेंथा व्यापरी के घर में महिलाओं को बंधक बना किया लाखों की लूट
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_21.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। फतेहपुर अन्तर्गत कस्बे में एक मेंथा आयल के बड़े व्यापारी के घर में दिन दहाड़े छः शस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने घर मंे घुसकर महिलाओं को बंधक बनाकर लाखो रुपये लूट कर फरार हो गये। सूचना मिलते ही जिले के पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद समेत आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने 50 लाख से ज्यादा बदमाशों ने लूटें हैं। जबकि क्षेत्र में चर्चा है कि तीन करोड़ रुपये कैश के अलावा लाखों रुपये के जेवरात की लूट हुई है। तहसील फतेहपुर क्षेत्र में तीन दिन के अन्दर लूट की दूसरी घटना बदमाशों ने अंजाम दिया है। दो दिन पूर्व इसी तहसील क्षेत्र के मोहम्मदपुर खाला में बीड़ी व्यवसायी से लाखों रुपये की लूट को बदमाशों ने अंजाम दिया था। पुलिस अभी इस लूट का खुलासा नही कर पायी। कि बदमाशों ने आज फिर एक व्यापारी के घर में लूटपाट की। मामला कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के मोहल्ला ब्रहम्नी टोला निवासी धनेन्द्र जैन जो मेंथा आयल के बड़े व्यापारी माने जाते हैं। शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे छः बदमाश धनेन्द्र जैन के घर में घुस गये। दो बदमाश घर के बाहर मोटर साइकिल पर बैठे आस-पास के लोगों की निगरानी कर रहे थे बाकी शेष चार बदमाश घर में मौजूद धनेन्द्र की सास और उसकी पत्नी रेखा रानी जैन व उसकी नौकरारी थी। बदमाशों ने रेखा रानी व उसकी मां के शरीर से सोने के जेवर उतार लिये और तिजोरी की चाभी लेकर उसमें रखे लाखो रुपये व जेवर लूट लिये। परिजनों का कहना है कि बदमाशों द्वारा लूटपाट के दौरान एक बदमाशा फोन पर किसी से बात कर लोकेशन ले रहा था। सूत्रों के अनुसार धनेन्द्र जैन कस्बे में कपड़े की दुकान है। घटना के दौरान धनेन्द्र दुकान पर ही मौजूद था और उसके दो पुत्र लखनऊ में रहते हैं। लूट की घटना सुनते ही धनेन्द्र आनन फानन अपने घर पहुंचा। तो पत्नी रेखा रानी ने उसके साथ हुई घटना बतायी। धनेन्द्र ने कोतवाली पुलिस को फोन द्वारा इस घटना के बारे में बताया। लूट की घटना सुनते ही कस्बे में दहशत व्याप्त हो गया। पुलिस ने जिले के आलाधिकारियों को इस घटना की सूचना दे दी। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने 50 लाख से ज्यादा लूट की है। जबकि चर्चा है कि तीन करोड़ से ज्यादा की लूट हुई है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गये। पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिये कि जल्द से जल्द लूट का खुलासा करें।