aajtaktimes

भ्रष्ट बाबू के खिलाफ कार्यवाही न होने से कर्मचारियों ने बहिष्कार की दी चेतावनी


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। विकास खण्ड सिद्धौर में कार्यरत बड़े बाबू द्वारा एक ग्राम विकास अधिकारी को बिना किसी बात पर अपमानित करने से आक्रोशित ग्राम विकास अधिकारियो ने एक सभा कर दोषी बाबू के खिलाफ कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। जानकारी के अनुसार विकास खण्ड सिद्धौर में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश दुबे बीते चार जनवरी की दोपहर को ब्लाक किसी कार्यवश गये थे। कुछ कागजातों की जानकारी के लिए ब्लाक में ही मौजूद बड़े बाबू महादेव वर्मा से तब उन्होने जानकारी चाही तो बड़े बाबू आक्रोशित हो गये और उन्होने अखिलेश दुबे को भद्दी भद्दी गालियां देनी शुरू कर दी। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक ब्लाक के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गये और किसी तरह से समझा बुझाकर बड़ा विवाद टालने का प्रयास किया। जब इस बात की जानकारी ग्राम विकास अधिकारी संघ के पदाधिकारियों को हुई तो उन्होने आनन फानन में ही एक बैठक बुलाई। बैठक में जब बड़े बाबू महादेव वर्मा को बुलाया गया तो उन्होने अपनी गलती नही स्वीकार की। बड़े बाबू के इस जवाब के बाद पदाधिकारियो ने एक नोटिस तैयार करके सबसे पहले खण्ड विकास अधिकारी नसीम अंसारी को दी और यह चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के अन्दर बड़े बाबू महादेव को ब्लाक से नही हटाया गया तो कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से राजेन्द्र कुमार वर्मा जगतपाल वर्मा दिवाकर सिंह वीरेन्द्र कुमार प्रद्युम्न कुमार उमेश पाण्डेय जवाहर सिंह सर्वेश सिंह आदि लोग उपस्थित थे। इस सम्बन्ध में जब बड़े बाबू से जानकारी की गई तो उनका कहना था कि मामूली कहा सुनी हुई है कोई बड़ी बात नही है। वहीं खण्ड विकास अधिकारी नसीम अंसारी का कहना है कि ग्राम विकास अधिकारियों का ज्ञापन मिला है इसको अपने अधिकारियों को भेज रहा हूं।

Related

UP 8591284625247718873

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item