सपा पिछड़ा वर्ग की मासिक बैठक सम्पन्न
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_169.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवादी पाट्री कार्यालय पर समाजवादी पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष यशवन्त सिंह यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी विधान परिषद चुनाव में बाराबंकी क्षेत्र से प्रत्यासी के तौर पर राजेश यादव ’’राजू’’ को प्रत्यासी बनाये जाने पर राष्ट्रीय नेत्रत्व एवं जिला नेताओ की सहमति से राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव, आजमखां एवं प्रदेश महासचिव अरविन्द कुमार सिंह ’’गोप’’ एवं जिला के विधायकगणों एवं जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह को धन्यवाद। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ द्वारा राजेश यादव ’’राजू’’ को विधान परिषद चुनाव में जिताने के लिए भरपूर सहयोग और मेहनत की जायेगी। श्री यादव ने कहा कि सभी प्रधान, बीडीसी, चेयरमैन, सभासद, सदस्य जिलापंचायत, नगर पंचायत सदस्य अपना बहुमूल्य मत देकर सपा प्रत्याशी को विजयी बनाये। बैठक में नगर उपाध्यक्ष देवां पवन कुमार, विधान सभा लालू प्रसाद यादव को अध्यक्ष न्युक्ति किया गया। इस अवसर पर जिला महासचिव पिछडा वर्ग जैद अंसारी, अभिषेक वर्मा, विजय यादव, कमलेश कुमार यादव, विमलेश कुमार, अजय कौशल नगर अध्यक्ष देवा, पवन कुमार, बलराम यादव, नवीहसन प्रधान आदि लोग उपस्थित थे।
