कैलाश का निधन, जनपद में शोक की लहर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_171.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के पंचायती राजमंत्री मुलायम परिवार के बेहद करीबी समाजवादी राजनीति के विचारक श्री कैलाश यादव का गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। श्री कैलाश यादव के निधन की सूचना मिलते ही पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव द्वारा समाजवादी परिवार की अपूर्णनीय क्षति बताते हुए अपनी शोक संवेदनायें व्यक्त की तथा बंकी ब्लाक परिसर में श्री कैलाश यादव जी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा तथा इस दुख की घड़ी को सहन करने की ईश्वर उनके परिवार वालों को शक्ति प्रदान करे, ऐसी कामना भी की। इस अवसर पर शिवा यादव, सुविद्या वत्स, शिव कुमार यादव, चक्रपाणि वर्मा, रामेश्वर प्रसाद पाण्डेय, फतेह बहादुर तिवारी, अभिनव श्रीवास्तव, उमेश सिंह, विवेक वर्मा, मो. सलीम, रामसहद, संगीता वर्मा, गीता सिंह, राजेश मिश्रा, अजय कुमार, रिजवान आदि लोगों के साथ पूरे ब्लाक कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर अपनी शौक संवेदनायें प्रकट की।
शोकसभा आयोजित
बाराबंकी। जिला पंचायत के सदस्यों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक शोकसभा आयोजित कर दिवंगत मंत्री की आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की। कैलाश यादव, पंचायतीराज मंत्री, उ0प्र0 शासन का 9 फरवरी 2016 को हुये आकस्मिक निधन पर हार्दिक शोक प्रकट करती है तथा परम् पिता परमात्मा से प्रार्थना करती है कि वह दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें तथा शोक संतृप्त परिवार को यह दारूण दुःख वहन करने की शक्ति दे।

