aajtaktimes

मरीजों को बांटी गयी दवाएं

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। श्रीराम वनकुटीर आश्रम हड़ियाकोल में चल रहे आस्था, समर्पण सेवा के महाकुम्भ का 2255 निःशुल्क सर्जरी के साथ समापन हो गया। शिविर के सेवादार मनीष मेहरोत्रा ने बताया इस वर्ष 20 जनवरी से 10 फरवरी तक निःशुक्ल आपरेशन शिविर आयोजित था 5000 लोगों ने विभिन्न रोगों का रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें नेत्र के सर्वाधिक मरीज थे। 1652 आपरेशन नेत्र के फेको विधि से किये गये, 442 हार्नियां, हाइड्रोशील, 110 पाइल्स 51 यूटेªस के आपरेशन देश विदेश के सेवाभावी डाक्टरों ने किये। 2745 मरीजों की निःशुल्क ओपीडी कर दवायें बांटी गयी। सर्जरी के शिविर में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सिधिया, स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द सिंह ‘गोप’ वण्डर सीमेण्ट आर्कगेट फाउन्डेशन, पटेल मिनरल्स आदर्श क्रेडिट कोआपरेटिव सोसाइटी, शिव टेल्कम पाउडर, श्री नाथ जी ट्रांसपोर्ट, श्याम भक्त मण्डल, आरएसजी गु्रप, अनन्ता मेडिकल कालेज, उदयपुर के अध्यक्ष डॉ. जेके छापरवाल, ईनानी मारबल चितौड़, के दिनेश ईनानी, बुद्धि प्रकाश, दीपक पोहार, भगवती शर्मा, प्रकाश देवपुरा, रामलाल अग्रवाल, जिलाधिकारी अजय यादव, पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद का सहयोग रहा। आज सर्जरी टीम की विदाई होगी।

Related

UP 1334692959498096239

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item