aajtaktimes

किसान, नवजवान, मुस्लमान मिलकर बनायेंगे विकास शील प्रदेश: मुख्तार

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। प्रदेश के विकास पुरूष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सफलतम नेतृत्व में हो रहे विकास की आम जनता सराहना करती है। बिना भेदभाव के हो रहा है विकास कार्य। कार्यकर्ता 2017 के मिशन में जुट जायें फिर बनेगी अखिलेश सरकार। यह बात आज वि.ख. मसौली के अन्तर्गत ग्राम-तुलसीपुर मजरे-उधौली में सपा कार्यकर्ता दिनेश कुमार रावत द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सपा युवा नेता, सदस्य जिला पंचायत कृष्ण कुमार रावत ने कही। श्री रावत ने कहा कि मन्दिर-मस्जिद का राग अलापने वालों के दिन चले गये जनता विकास चाहती है। विकास के नाम पर भाजपा के लोगों ने उत्तर प्रदेश की जमकर अनदेखी की जबकि इसी यूपी से होकर प्रधानमंत्री बनते आये हैं स्मार्ट सिटी बनाये जाने को लेकर बड़ी-बड़ी बाते करने वाले प्रधानमंत्री जब स्मार्ट सिटी बनाने की बात आयी तो पहली सूची से उत्तर-प्रदेश गायब हो गया, यही नहीं केन्द्र के किसानों के साथ दुश्मनी भी देखने को मिली अगर ऐसा नहीं तो ओलावृष्टि से तबाह किसानों के लिये आज तक केन्द्र से मिलने वाली धनराशि को उत्तर प्रदेश सरकार को नहीं भेजा वही उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री ने अपने खजाने से अधिकतर किसानों को राहत की चेके वितरित की गयी। श्री रावत ने कहा कि सामन्तवादी सोच रखने वाली केन्द्र सरकार क्या गरीबों, किसानों, मुसलमानों का दर्द जाने, इन्हें तो झूठ बोलने का नोबल पुरस्कार मिलना चाहिए। कभी गोमांस कभी लव जेहाद, कभी असष्णिुता की बात करने वाले लोग सहिष्णुता हो ही नहीं सकते। सहिष्णुता तो समाजवादी में पाई जाती है, जहां गरीब किसान, नवजवान, मुसलमान मिलकर विकासशील प्रदेश का निर्माण मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में कर रहे हैं। कार्यकर्ता सामन्तवादी व जातिवादी लोगों को मुहतोड़ जवाब दे बसपा-भाजपा के लोग जानते हैं कि प्रदेश में फिर से अखिलेश सरकार बनने जा रही है। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष, सदस्य जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी, हरख ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुख्तार अहमद शाह, जसवन्त यादव, सपा नेता उमाकान्त श्रीवास्तव इमरान, चन्द्रेश, रामसेवक यादव, सत्यनरायन सिंह, सोनू रावत, अच्छू चच्चा आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 7052516493925410410

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item