aajtaktimes

पार्टी विधायक अपनी-अपनी विधान सभाओं के प्रभारी होंगे: कुलदीप

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनहितकारी नीतियों एवं विकास कार्यों से प्रदेश की आवाम में सरकार के प्रति अच्छा वातावरण बनकर तैयार हो गया है। पंचायत चुनाव में सपा की भारी जीत उसकी बानगी है। यत तय हो चुका है कि आने वाले 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा प्रदेश में पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी। उक्त विचार स्थानीय निकाय सदस्य विधान परिषद के सपा प्रत्याशी राजेश यादव ‘‘राजू‘‘ के चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर आहूत जिले के सपा नेताओ, पदाधिकारियों, जिला पंचायत सदस्यों एवं ब्लाक प्रमुखों, पूर्व ब्लाक प्रमुखों, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों, विधान सभाध्यक्षों की संयुक्त बैठक को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह ने व्यक्त किये। उन्होने बताया कि विधान परिषद सदस्य प्रत्याशी राजेश यादव ‘‘राजू‘‘ आज 11 फरवरी को अपना नामांकन जिला कलेक्ट्रेट में करेंगे। इस हेतु सभी पार्टी नेता, पदाधिकारी कबीना मंत्री अरविन्द सिंह गोप के आवास पर एकत्रित होंगे वहीं राजेश यादव अपने प्रस्तावक, समर्थकों के साथ जाकर अपना नामांकन करेंगे। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद में सपा कार्यकर्ताओं, नेताओं में इस चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह है। जिससे यह साबित होता है कि पंचायत के चुनावों की भांति सदस्य विधान परिषद के इस चुनाव में भी सपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीत हासिल होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि जिस तरह से जिले में पार्टी नेताओ, कार्यकर्ताओं ने पंचायत चुनावों में एकजुटता दिखाकर एतिहासिक जीत हासिल की है उसकी प्रकार इस चुनाव में भी सपा को बड़ी कामयाबी मिलेगी। इससे पूर्व एमएलसी चुनाव संयोजक एवं जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने सपा जिलाध्यक्ष की सहमति से नामांकन के उपरान्त से सपा उम्मीदवार राजेश यादव ‘‘राजू‘‘ का ब्लाकवार जन सम्पर्क कार्यक्रम घोषित किया। जिसके अनुसार 12 फरवरी को ब्लाक बनीकोडर एवं सिरौलीगौसपुर, 13 फरवरी को ब्लाक सिद्धौर एवं हरख, 15 फरवरी को ब्लाक मसौली एवं रामनगर, 16 फरवरी को ब्लाक फतेहपुर एवं सूरतगंज, 17 फरवरी को ब्लाक दरियाबाद एवं पूरेडलई, 18फरवरी को ब्लाक हैदरगढ़ एवं त्रिवेदीगंज में सपा प्रत्याशी मतदाताओं एवं पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं से व्यापक सम्पर्क करेंगे। ब्लाक बंकी, देवा एवं निन्दूरार का कार्यक्रम अलग से जारी किया जायेगा। श्री वर्मा ने यह भ बताया कि पार्टी जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह के अनुसार सभी पार्टी विधायक इस चुनाव हेतु अपनी-अपनी विधान सभाओं के प्रभारी होंगे तथा विधान सभाध्यक्ष सह प्रभारी होंगे। साथ ही विकास खण्डवार पार्टी के सभी वर्तमान व पूर्व ब्लाक प्रमुख व प्रमुख पार्टी नेतागण इस चुनाव के मुख्य जिम्मेदार होगे।
बैठक में मुख्यरुप से अलीम किदवाई, रामनाथ मौर्या, मो. नसीम कीर्ति, हाजी कुतुबुद्दीन, मुख्तार अहमद शाह, इन्द्रेश प्रताप सिंह, प्रीतम सिंह वर्मा सहित सैकड़ो सपाई उपस्थित रहे।

Related

UP 4268641302846826396

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item