aajtaktimes

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने केन्द्र सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

अजमी रिज़वी
रामसनेहीघाट बाराबंकी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने केन्द्र सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि देश के लोगों को तो अच्छे दिन देखने कोे नही मिल रहे हैं लेकिन भ्रष्टाचार के मामले में पहले की अपेक्षा सुधार देखा जा रहा है केन्द्र सरकार काला धन लाने तथा लोगों के खातों में पन्द्रह पन्द्रह लाख रूपये डालने के मामले में भी पूरी तरह से विफल रही है। श्री वर्मा रविवार को भिटरिया स्थित जगदेव वर्मा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे उन्होने कहा कि 2014 में भाजपा जिन मुद्दों के आधार पर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आयी थी उन मृद्दों को भुला दिया गया है किसानों एवं मजदूरों के आर्थिक उत्थान की दिशा में कुछ भी नही किया जा रहा है यह पहला मौका है कि इस बार धान क्रय केन्द्र नही खोले गये जो खुले उन पर खरीद नही की गयी ऐसे में किसानों को अपना धाान 800 से 1100 रू0 में बेंचना पड़ा। गेंहू की फसल तैयार होने के करीब है लेकिन गेंहू क्रय केन्द्रों के मामले में भी जिस तरह लापरवाही बरती जा रही है उससे किसानों का भला होना नही है ।
    कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पकिस्तान का अचानक दौरा राष्ट्र हित में नही  था। क्योंकि इसी के ठीक बाद पठान कोट पर जिस तरह का हमला किया गया वह भारतीयों के मन में एक ऐसा दुःस्वप्न साबित हुआ जिसकी तल्खी काफी दिनों तक महसूस की जायेगी जेएनयू मामले पर बोलते हुए श्री वर्मा ने कहा कि भारत विरोधी नारे लगना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जिसे कोई भी भारतीय बर्दाश्त नही कर सकता इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नही होनी चाहिए क्योंकि यदि ऐसे तत्वों पर लगाम न लगायी गयी तो इस तरह की घटनायें भविष्य में होती रहेंगी उन्होने कहा कि जिस जवाहर लाल नेहरू के नाम पर उस विश्वविद्यालय का नाम रखा गया वह परिवार देश के लिए एक मिशाल है क्योंकि देश पर मर मिटने का जब्जा इसी परिवार ने दिखाया है।
      प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश की तारीफ करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी सोंच सकारत्मक है तथा प्रदेश के विकास के लिए वे बहुत कुछ करना चाहते हैं लेकिन गुण्डा गर्दी एवं लूट खसोट अपने चरम पर है जिसे रोका जाना चाहिए पिछले दिनों सम्पन्न हुए प्रमुख पद के चुनाव को खिलवाड़ बताते हुए कहा श्री वर्मा ने कहा कि यह पहला मौका है कि लोगों को चुनाव लड़ने से रोका गया तथा इस पद के लिए पैसा भी काफी खर्च किया गया जो स्वस्थ राजनीति के लिए घातक है। इस मौके पर राजेश वर्मा,चन्द्रिका यादव,अजय प्रताप सिंह,प्रदीप सिंह,सुरेन्द्र सिंह,पिंटू वर्मा,रामफेर रावत,सूर्य प्रताप मिश्र,सतनाम वर्मा सहित भारी संख्या में बीडीसी प्रधान मौजूद रहें।

कांग्रेस से बेहतर नही कोई पार्टी

रामसनेहीघाट बाराबंकी। कांग्रेस नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने आज उन अटकलों को खारिज कर दिया जिसमें उनके सपा में शामिल होने की खबरें उड़ रही थी उन्होंने कहा की इस देश में कांग्रेस से बेहतर कोई पार्टी नही है क्योकि देश के स्वाधीनता संग्राम में कंाग्रेस के योगदान को भूलाया नही जा सकता है उन्होने कहा कि कांग्रेस तो ठीक है लेकिन कुछ कांग्रेसी गड़बड़ है जिसकेे कारण पार्टी को इस दौर से गुजरना पड रहा है।
राजू को पसंद नही करते सपाई इसलिये किया समर्थन: बेनी
बाराबंकी। जनपद में हो रहे विधान परिषद चुनाव में सपा प्रत्याशी राजेश यादव को समर्थन दिये जाने के मुददे पर श्री वर्मा ने बेबाक टिप्पणी करते हुये कहा कि चंूकि पार्टी के ही लोग राजेश यादव को पसन्द नही करते इसलिए मैने उसका समर्थन किया है राजेश यादव पार्टी का जमीनी नेता है तथा पार्टी के प्रति पूरी तरह समार्पित भी है ऐसे लोगो को मैं व्यक्तिगत रूप से पसंद करता हॅंू उन्होने जिले के मतदाताओं से अपील की कि वे राजेश यादव को इतने भारी मतों से विजयी बनायें कि पिछले सारे रिकार्ड ध्वस्त हो जायें। 

Related

UP 1387128323051591186

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item