काशीराम कालोनी के निवासियों ने लगायी डीएम से गुहार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_372.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। रेजीडेन्ट वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले जनपद की काशीराम कालोनी के निवासियों ने गंदगी को लेकर नगर पालिका व जिला प्रशासन को शिकायती पत्र देकर गंदगी हटवाने की गुहार लगायी है। कालोनी निवासियों की शिकायत के बाद भी नगर पालिका प्रशासन गंदगी को लेकर गंभीर नजर नही आ रहा है। नालियां कूड़े से जाम हो गयी हैं। कालोनी में धीरे-धीरे संक्रामक रोगों ने अपना पैर फैलाना शुरु कर दिया है। आवास विकास में बनी काशी राम कालोनी के निवासी विश्वनाथ सोनी, शोभा यादव, मेराज, रियाज, सूफिया, अमीर, आदिल, शिवम, मालती देवी, सोनी देवी, राजेश, माया, लक्ष्मी सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने जिलाधिकारी सहित नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी को शिकायती पत्र देकर कहा है कि ब्लाक-7 में शीवर का पानी कमोट से निकल कर कमरों मंे भर रहा है। कालोनी की नालियों का गंदा पानी कालोनी में बह रहा है। जिसके चलते कई लोग चेचक व अन्य संक्रमण बीमारियों की चपेट में आ गये हैं। कालोनी वासियों ने जिला प्रशासन से गंदगी हटवाने की गुहार लगायी है। इस संबध में नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी एसके सिंह का कहना है कि समय-समय पर सफाई कर्मचारियों को भेजकर सफाई करायी जाती है। अगर गंदगी है तो कल ही सफाई कर्मचारियों को भेजकर सफाई करायी जायेगी।
