सत्ता के कार्यकर्ता के रुप में कार्य कर रहा प्रशासन: मुकेश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_525.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भाकियू के एमएलसी प्रत्याशी ने बंकी ब्लाक का तूफानी दौरान किया। क्षेत्र में मिल रहे समर्थन से मुकेश सिंह सहित भाकियू समर्थक गद्गद् हैं। निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव मैदान में आये मुकेश सिंह को वर्तमान समय में भाजपा का खुला समर्थन मिल रहा है। भाकियू के प्रांतीय महासचिव ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ बंकी ब्लाक के कई दर्जन ग्रामों का भ्रमण कर प्रधानगण तथा बीडीसी सदस्यों से मुलाकात की और समर्थन तथा वोट की अपील की। इस दौरान एक बैठक का भी आयोजन किया गया। बहरौली फार्म पर विजय शुक्ला की अध्यक्षता एवं ब्लाक अध्यक्ष आलोक वर्मा के संचालन में आयोजित बैठक में एमएलसी प्रत्याशी मुकेश सिंह ने प्रधान तथा बीडीसी सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरा प्रशासन सत्ता पक्ष के इशारे पर एक वर्कर की भांति कार्य कर रहा है और सत्ता पक्ष के प्रत्याशी को जिताने का काम कर रहा है। मतदाताओं को डरा धमकाकर तथा दबाव बनाकर उन्हें सत्ता के पाले में धकेलनेका काम किया जा रहा है। इसके साथ-साथ शासन के मंत्रियों व नेताओं द्वारा भी खुले आम आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही है। इससे साफ जाहिर है कि सपा को अपनी हार का डर सताने लगा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शासन के मंत्रियों और नेताओं से जनता का मोह अब भंग हो चुका है अब समय आ चुका है कि मतदाता प्रत्याशी के कर्म, सेवा तथा संघर्ष को देखकर वोट करेंगे। उन्होंने जनपद के प्रधान तथा बीडीसी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि एक तरफ धन सत्ता की ताकत है और एक तरफ गरीब, मजदूरों के दुख-दर्द आंसू है। इसको देखते हुए मतदान करें। इस मौके पर अनुपम वर्मा, विजय प्रताप, राजा सिंह प्रधान, सदरूद्दीन चौखण्डी, सााहिल, गौस मोहम्मद, शिवली मियां सहित तमाम प्रधानगण तथा बीडीसी सदस्य मौजूद थे

