कायस्थ समाज की बैठक में शोभायात्रा पर चर्चा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_910.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कायस्थ समाज की एक बैठक नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रंजीत बहादुर श्रीवास्तव के आवास पर उन्हीं की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन डा. नवनीत प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से 21 अप्रैल को होने वाली भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा के कार्यक्रम विषय पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने कहा भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा विगत वर्ष से इस वर्ष और बेहतर ढंग से निकाली जायेगी। जिसमें भगवान चित्रगुप्त का भव्य रथ, भगवान चित्रगुप्त के परिवार की सजल झांकी, कायस्थ समाज के महापुरूषों, कायस्थ समाज के राजनैतिक लोगो, कायस्थ समाज के लेखकों, कायस्थ समाज के फिल्म जगत की हस्तियों की सजल झांकियाँ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। साथ-साथ ही कायस्थ समाज के प्रबुद्ध वर्ग जैसे डाक्टर, इंजीनियर, साहित्यकार, पत्रकार बन्धुओं व कायस्थ समाज की प्रतिष्ठित लोगों की झांकियाँ भी शोभा यात्रा में रहेंगी। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा भगवान चित्रगुप्त की शोभा यात्रा का स्वरूप वृहद रहेगा जिसके लिए सम्पूर्ण कायस्थ समाज को मेहनत करना होगा। बैठक में मुख्य रूप से ओम प्रकाश निगम, दिलीप श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, गिरीश श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, रमेश चन्द्र निगम, नीरज श्रीवास्तव, गंगा प्रसाद श्रीवास्वत, अनूप श्रीवास्तव, इं. विनय, संजीव खरे,मनीष श्रीवास्तव, डा. एके श्रीवास्तव, शेखर श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन डा. नवनीत प्रकाश श्रीवास्तव ने किया।

