जिंदगी फाउण्डेशन की मासिक बैठक सम्पन्न
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_697.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिन्दगी फाउण्डेशन की मासिक बैठक बाबा आश्रम सिविल लाइन्स बेगमगंज में जुहेर अंजुम खां की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। जिसका संचालन मो. उबैद अशहद ’’अश्शू’’ ने किया। बैठक में फाउण्डेशन द्वारा होली मिलन समारोह करने पर विचार हुआ। इस अवसर पर डा. सन्दीप बुधवाल ने भी सदस्यता ग्रहण कर समय-समय पर अपनी सेवांए देते रहने के लिए आश्वस्त किया। अगली बैठक 13 मार्च 2016 को करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विशाल सिंह, मो. शमीम ‘फन्ने‘, राकेश कुमार वर्मा, मो. हाजी, मो. सकील, राजकुमार सिंह, सरदार नरेन्द्र सिंह सलूजा, मो. वज्जू, मुन्ना जमीदार आदि मौजूद रहे। अन्त में अध्यक्ष श्री खां व अश्शू ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार प्रकट किया।

