शिक्षा का श्रृंगार है संस्कार: राजू भैया
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_681.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। शिक्षा से हमे तरक्की मिलती है लेकिन शिक्षा पूर्ण तब होती है जब संस्कार भी उसके सहयोगी रहें। वास्तव में शिक्षा का श्रंृगार है संस्कार। उक्त बात जागो भारत अभियान के अध्यक्ष कृष्ण कुमार द्विवेदी उर्फ राजू भैया ने कही। वे आज शाफ्ट विजन कम्प्यूटर सेन्टर हैदरगढ़ के मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस मौके पर लगभग दो दर्जन से ज्यादा मेधावियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में बोलते हुये राजू भैया ने कहा कि शाफ्ट विजन कम्प्यूटर सेंटर के द्वारा आम छात्र तथा आम जन के लिये जो प्राथमिक जानकारी का साप्ताहिक कार्यक्रम चलाया गया वो सराहनीय है। उन्होने कहा कि शिक्षा समाज को नई दिशा देती है। समाज के अंतिम व्यक्ति को शिखर तक ले जाती है। लेकिन शिक्षा के साथ यदि संस्कार भी श्रृंगारित हो जाये तो यह स्थिति अत्यंत सुखद होती है। उन्होने छात्र छात्राओं से कहा वो इस ज्ञान का दायरा और बढ़ाये तथा अपने बीच के अन्य लोगों को भी कम्प्यूटर शिक्षा के प्रति जागृत करें। क्योंकि आज इस शिक्षा के बिना हम आगे नही बढ़ सकते है। राजू भैया ने यह भी कहा हमे इस बात का ध्यान रखना है कि हमारी परम्परा रही है कि हमारे बुजुर्गों ने शिक्षा व दीक्षा को साथ ही जीवन में जिया है यही वजह है हमारी संस्कृति का पूरा विश्व लोहा मानता है। शाफ्ट विजन के प्रबंधक पीयूष मिश्रा ने कहा हमारे संस्थान के द्वारा जो यह कार्यक्रम चलाया गया इससे हम बहुत उत्साहित है आगे ऐसा प्रशिक्षण के कार्यक्रमों को एक माह तक चलाया जायेगा। समाजसेवी देवेन्द्र कुमार ने कहा शाफ्ट विजन की इस पहल में उन लोगों को भी कम्प्यूटर के प्रति आकर्षित किया है, जो इसे दूर से समझने का प्रयास करते थे। इस मौके पर छात्र व छात्राओं की टीमों के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी। इसमे छात्राओं की ए टीम विजयी रही। मुख्य अतिथि राजू भैया ने मेधावी छात्र छात्राओं को प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले मेधावियों में कु0 हर्षिता, वंदित्ता, निहारिका मिश्रा, आंचल, प्रिया चौरसिया, पार्थिवी, संजय कुमार, शान मोहम्मद, प्रदीप सिंह, अनुभव तिवारी, राधेश्याम सहित तमाम शामिल हैं। इस दौरान सम्मान समारोह का सफल संचालन शिक्षक अनुपम शुक्ला ने किया तथा कहा कि मेधावी इस बात का ख्याल जरुर रखें कि हमे उम्र के अन्तिम प्रणाव तक शिक्षा लेने में शर्म नही करनी चाहिये। समारोह में प्रमुख रुप से दीपक सिंह, विकास शर्मा, शुभम, साक्षी तिवारी, ज्ञान प्रकाश ज्ञानू, राम मिश्रा, बृजेश कुमार, अनिल कुमार, दिनेश शर्मा, अनामी मिश्रा सहित सैकड़ो उपस्थिति थे।