aajtaktimes

तालाब की फसल कट जाए, तब होगी खुदायी-बीडीओ

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मनरेगा मजदूरों को तराई क्षेत्र में काम न मिलने के कुछ कारण भी है। यहां अधिकतर तालाब, रास्तो व सरकारी नालियों पर दबंगो व अपराधी किस्म के लोगो ने कब्जा कर रखा है। इन अपराधियों व दबंगो के तार ब्लाक मुख्यालय से भी जुड़े बताये जा रहे है। खण्ड विकास अधिकारी पुष्पा वर्मा ने तालाब गाटा सं-89 पर खुदाई न कराने के सवाल पर बताया कि उस पर गेहूं की फसल लगी है। फसल कटने के बाद खुदाई करवायी जायेगी। जिम्मेदार अधिकारियो के इन गैर जिम्मेदाराना बयानों के चलते मनरेगा मजदूर भुखमरी की कगार पर पहुंचते जा रहे है। जबकि ब्लाक के जन प्रतिनिधि व कर्मचारी लखपति करोड़पति की कतार में पहुंचते जा रहे है। 

Related

UP 7648241351706646148

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item