aajtaktimes

आग से तीन घर खाक, मवेशी झुलसा


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना कोठी क्षेत्रान्तर्गत मंगलवार की सायं पहाड़ापुरघाट गांव में अचानक लगी आग से जहां तीन मकान जलकर राख हो गए वहीं एक मवेशी झुलस गया। आग बुझाने के चक्कर में एक बालक समेत दो लोग भी झुलस गए जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि गांव के शिव प्रसाद के मकान से आज शाम अचानक लगी आग से पूरा मकान धू धू कर जलने लगा। ग्रामीण जब तक आग बुझाने में जुटते आग ने विकराल रूप धारण करते हुए आस पास के मकानो को भी अपनी चपेट में ले लिया। पूरे गांव में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियो ने ग्रामीणो के सहयोग से किसी तरह से बढ़ती आग पर काबू पा लिया। इस अग्निकाण्ड में शिव प्रसाद राम प्रकाश व बृजेश के मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गए। गृहस्थी का सामान अनाज व नगदी सब आग की भेंट चढ़ गए। आग बुझाने के प्रयास में बृजेश पुत्र श्रीराम व एक 10 वर्षीय लड़का मेती पुत्र अम्बिका झुलस गए। मेती का उपचार तो एक स्थानीय अस्पताल में हो रहा है जबकि बृजेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आग से बृजेश का एक मवेशी भी बुरी तरह से झुलसा है।

Related

UP 8274609061979998187

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item