aajtaktimes

जो अधिकार दिलायेगा वह सरकार चलायेगा: कौशल


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाज के आखिरी व्यक्ति की खुशी के लिए बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर ने अपना जीवन समर्पित कर दिया था। हम उनके रास्ते पे चलकर अन्तिम व्यक्ति तक जब तक खुशी नही पहुँच जाती तब तक संघर्ष करता रहूँगा, उक्त उद्गार पारख महांसघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद मोहन लालगंज कौशल किशोर ने अधिकार दिलाओ रथ यात्रा के पहले पडा़व बाराबंकी से रायबरेली के लिए जाते समय सिंचाई विभाग के डाक बंगले में उपस्थित कार्यकर्ताआंे के समक्ष व्यक्त किये। कौशल किशोर ने आगे कहा कि आज उ0प्र0 मंे आधे से अधिक दैनिक मजदूरों से काम को कम वेतन पर कराया जाता है जैसे आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, शिक्षा प्रेरक व सहायिकाएं, पैरा वेटनरी, ग्राम रोजगार सेवकांे, पीआरडी, होमगार्ड, चौकीदार आदि तमाम लोग जो सबसे ज्यादा काम करते हैं परन्तु मानदेय मजदूरांे से भी कम मिलता है। पारख महासंघ की मांग है कि जब तक इन सबको राज्य कर्मचारी का दर्जा नही मिल जाता है तब तक पारख महासंघ का एक भी कार्यकर्ता चैन से नही बैठेगा। अब यह सहन नही होगा कोई लोगों पर जुल्म भी करे और सरकार भी चलाए अब जो अधिकार दिलाएगा, वही प्रदेश  चलाएगा। इसलिए आगामी 28 फरवरी को लखनऊ मंे महाविशाल रैली का आयोजन किया गया है। जिसमंे प्रदेश भर के अपने अधिकारांे से वंचित किए गए लाखांे लोग भाग लेगें। यहां के कार्यकर्ता का उत्साह देखने के लायक है। महा रैली के लिए गाँधी भवन मे कार्यकर्ताआंे ने 29628 रूपये तथा कोटवाधाम में 6278 रूपये कुल 35906 रूपये चन्दा दिया। यात्रा के पहुंचने पर असेनी मोड़ हाईवे से लेकर कोटवाधाम तक मेंहदीपुर, भानमऊ, जैदपुर, सफदरगंज चौराहा, राजीगंज, मदारपुर चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। बाराबंकी से रथ यात्रा की रायबरेली के लिए विदाई के समय पारख महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह रावत, समाजसेवी देव कुमार गुप्ता, राजाराम, राम किशोर नन्दन, अजय कुमार, दिनेश चन्द्र रावत व शिव कुमार शर्मा आदि लोग मौजूद थे।

Related

UP 5701985151762124040

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item