aajtaktimes

विधायक ने सैलानी माता मंदिर पर लगने वाले मेले का किया उद्घाटन


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। आपसी मेलमिलाप व एकता का सन्देश देते हैं मेले, मेलों के आयोजनों से हमारी एकता जाग्रत व मजबूत होती है। ऐसे आयोजन करने से हमारी पुरानी सभ्यता कायम रहती है हम सभी लोगों को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। उक्त विचार सैलानी माता मंदिर में पूर्णिमा पर लगने वाले भव्य मेले के उद्घाटन के अवसर पर सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने उपस्थित लोगों में व्यक्त किये। सुरेश यादव ने आगे कहा कि देवी देवताओं व सन्तों-फकीरों की याद में लगने वाले मेलों पर सभी धर्म एवं जाति के लोग इकट्ठा होते हैं। जो आपसी गिले शिक्वों को भूल कर आपसी मेल मिलाप बढ़ाते हैं तथा एक दूसरे चित परीचित होते हैं। समाजवादी पार्टी ऐसे आयोजनों को महत्व देती है। क्योंकि समाजवादी पार्टी किसी विशेष धर्म एवं जाति की राजनीति नही करती है। समाजवादी पार्टी सभी धर्मों एवं जाति के लोगों को एक साथ लेकर चलती है इसी लिए दिन बदिन समाजवादी पार्टी प्रगति की ओर जा रही है। अन्त में उन्होंने मेला कमेटी के सभी सदस्यों को ऐसा आयोजन कराने के लिए धन्यवाद दिया और अपनी हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से बाबा वासूदेव यादव, रामदुलारे प्रधान, लल्लू यादव, वीरेन्द्र, हरिश्चन्द, अमर, मोती लाल गौतम, मंगल प्रसाद लोधी, जिला मीडिया प्रभारी मो0 रिजवान संजय, राम करन, भगौती प्रसाद, बब्लू जरूआ, तुषार कुमार, वीरेन्द्र सिंह, अजय पाल, विनोद यादव, राम लखन सिंह, राजकुमार, पवन सिंह, बृजेन्द्र कुमार, महेश गौतम आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 1713984854723781662

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item