aajtaktimes

रिलायंस इण्डस्ट्रीज में किया गया फायर का मॉक ड्रिल


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अग्नि सुरक्षा पाक्षिक के दौरान देवा रोड स्थित रिलायंस इण्डस्ट्रीज मैनुफैक्चरिंग डिविजन के एमआईजी टैंक फार्म के परिसर मंे फायर का मॉक ड्रिल किया गया। सर्वप्रथम टैंक के पास में एक फायर कराया गया। उसके आस-पास के अन्य टैंक, फैक्ट्री के रा-मैटेरियल गोदाम, ब्वायलर एवं फैक्ट्री के अन्य भाग भी खतरे में आ गये, जिसके दृष्टिगत कम्पनी के सिक्योरिटी गार्ड, फायर फाइटिंग के जवानों ने तत्काल ही अपने फायर फाइटिंग की व्यवस्था के तहत नियंत्रण करना शुरू किया एवं इसकी सूचना अपने कंट्रोलरूम को देते हुए फैक्ट्री के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अग्निशमन केन्द्र को भी दिया गया। इस मौके पर कम्पनी के एचआर हेड आशीष नारायन, प्लाण्ट हेड अखिलेश कुमार जैन, हेल्थ एण्ड सेफ्टी हेड फायर सुधाशु, आपरेशन हेड विजय सक्सेना आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे एवं मॉक ड्रिल का नेतृत्व कर रहे थे। 

Related

UP 4502824040665624639

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item