aajtaktimes

सांसद प्रियंका रावत ने जनसभाएं कर मुकेश के पक्ष में मांगे वोट


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। विधानपरिषद चुनाव के मद्देनजर सांसद प्रियंका सिंह रावत ने भारतीय किसान यूनियन के प्रांतीय महासचिव एमएलसी प्रत्याशी मुकेश सिंह को पूर्ण समर्थन देते हुए उनके लिए चुनाव प्रचार किया। इस क्रम में सांसद प्रियंका सिंह रावत ने विधानसभा कुर्सी में मिरदहन पुरवा, शैलीकीरतपुर आदि कई गांवो में जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा कि मुकेश सिंह किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते हैं और भारतीय जनता पार्टी भी किसानो की खुशहाली के नित्य नई लाभकारी योजनाओं को शुभारम्भ करती है। भाजपा का प्रथम और मूल उद्देश्य किसानो को तंगहाली से बाहर कर विकास की मुख्य धारा में जोड़ना है और मुझे पूरा यकीन है कि मुकेश सिंह के एमएलसी बनने पर किसानो की आवाज को और बुलन्द किया जा सकता है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, मुख्य प्रतिनिधि रमेश चन्द्रा, जिला सासद प्रतिनिधि राजेश वर्मा, भाजयूमो जिलाध्यक्ष हर्षित वर्मा ने लोगो को सम्बोधित करते हुए मुकेश सिंह को वोट डालने की अपील की। इस अवसर पर रामचन्दर वर्मा, राजेश मिश्र, चन्द्रशेखर पाण्डेय, मुनवा महाराज प्रदीप रावत, विशाल सिंह, विजय शुक्ल, शिवशंकर सिंह आदि कार्यकर्तागण उपस्थिति रहें।

Related

UP 6367502216868086005

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item