समाजवाद के नायक के परिजन हुए दरकिनार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_902.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवाद के नायक डा. राम मनोहर लोहिया के साथ जनपद में समाजवाद की नींव डालने वाले स्व. रामसेवक यादव के परिजनों को सपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दर किनार किये जाने को लेकर जनपद के यादव समाज को कहीं न कहीं निराशा ही हाथ लगी है। प्रदेश की सत्ता पर काबिज सपा को जिताने के लिये स्व. श्री यादव का परिवार विधायक चुनाव में तो दम साध कर सपा के साथ खड़ा नजर आया। परन्तु एमएलसी चुनाव में परिवार का विरोध तब खुलकर सामने आया जब श्री यादव के परिजनो ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर की गयी उपेक्षा से अवगत कराया। परन्तु इनका विरोध शीर्ष नेतृत्व द्वारा नजरंदाज कर दिया गया। एमएलसी चुनाव में कैडर प्रत्याशी को मिल रही टक्कर श्री यादव के परिवार की उपेक्षा का परिणाम भी कही जा सकती है। क्योंकि श्री यादव के परिजन अपना विरोध दर्ज कराकर पार्टी के साथ है। परन्तु यादवों में कहीं न कहीं यह टीस बरकरार जरुर है कि शीर्ष नेतृत्व मायावती की तरह सवर्ण प्रेमी होता जा रहा है।

