aajtaktimes

मुलायम कुनबे का 16वां सदस्य सक्रिय राजनीति में

लखनऊ (एएनएस)। देश के मजबूत राजनीतिक कुनबे में शुमार मुलायम सिंह यादव की छोटी पुत्रवधू के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी घोषित होने के साथ ही इस परिवार के सक्रिय राजनीति में अब 16 सदस्य हो गए।
समाजवादी पार्टी(सपा) ने श्री यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को आज लखनऊ कैंट सीट से विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया। नेताजी के नाम से चिरपरिचत मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी के अगुआ और पार्टी संस्थापक हैं। उन्होंने 1992 में चार अक्टूबर को समाजवादी पार्टी का गठन किया। वह रक्षामंत्री के साथ ही तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उनके बडे पुत्र अखिलेश यादव मुख्यमंत्री हैं।

Related

UP 9007178535188758282

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item