aajtaktimes

लाहौर में आत्मघाती विस्फोट, 52 की मौत, सैकड़ो घायल

लाहौर। पाकिस्तान में भीषण आत्मघाती विस्फोट में 52 लोगों की मौत हो गई। पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में हुए इस धमाके में 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस ने बताया कि आत्मघाती हमलावर ने शहर के बीचोंबीच गुलशन-ए-इकबाल पार्क के गेट पर खुद को उड़ा लिया। हमले के वक्त वहां बड़ी तादाद में महिलाएं और बच्चे एकत्र थे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ईस्टर का मौका होने के कारण पार्क में सामान्य से ज्यादा लोग जमा हुए थे। बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद वहां क्षत-विक्षत शव बिखरे दिखाई दे रहे थे। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पार्क के अंदर और आसपास कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था। हमले के तुरंत बाद बचाव अधिकारी और पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। शहर के सभी अस्पतालों में इमरजेंसी की घोषणा की गई है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच में जुट गई है। अभी किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Related

World 6979286170557483205

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item