aajtaktimes

साबुन व्यापारी से 17 लाख की लूट

आगरा (एएनएस)। उत्तर प्रदेश में आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र में आज बदमाशों ने साबुन व्यापारी से 17 लाख 40 हजार रूपये लूटकर फरार हो गये। पुलिस के अनुसार मथुरा निवासी साबुन व्यापारी संदीप 17 लाख 40 हजार रुपये थैले में रखकर मोटरसाइकिल से सोनू के साथ सूर्यानगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जमा करने जा रहे थे। भावना स्टेट के पास मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश बदमाशों ने असलहे के बल पर उनसे रूपयों से भरा थैला लूट लिया और फरार हो गए। फिलहाल पुलिस बदमाश की तलाश शुरू क्र दी है।

Related

UP 3118075086646474483

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item