aajtaktimes

जायरीन से भरी जीप पलटी : 3 की मौत , 17 घायल

बहराइच (एएनएस)। उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक जीप के अनियंत्रित होकर पलटने से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गयी तथा 17 अन्य घायल हो गये। इस जीप में एक दरगाह की जियारत करके लौट रहे जायरीन सवार थे।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बलरामपुर निवासी कुछ लोग बहराइच स्थित एक दरगाह में चादर चढ़ाकर कल रात जीप से घर लौट रहे थे। रास्ते में गिलौला थाना क्षेत्र के सुहापारा गांव के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटा।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में जीप सवार रबुला :45: तथा उसकी बेटी खुशनुमा समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना में छह महिलाओं समेत 17 लोग घायल हो गये, जिन्हें स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से चार को नाजुक हालत के मद्देजनर लखनउ स्थित ट्रामा सेंटर भेजा गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related

UP 6046326984519335687

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item