प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_391.html
वाराणसी (एएनएस)। उत्तर प्रदेश में वराणसी के काशी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में आज एक प्रेमी युगल ने चलती ट्रेन से कटकर खुदकशी कर ली। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सूरज पटेल और उसकी प्रेमिका मंशा ने राजघाट गंगा पुल के पास चलती ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। शुरूआती जांच में पता चला कि मृतक पड़ोसी जनपद चंदौली के निवासी थे। दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की थी, लेकिन उनके परिवार वाले इस रिश्ते को स्वीकार करने के तैयार नहीं थे। इस वजह से प्रेमी युगल खासे परेशान थे। दोनों बीती रात ही घर से निकल गए थे। आज प्रेमी युगल ने चलती ट्रेन से कटकर खुदकशी कर ली। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

