aajtaktimes

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास पर चली गोली, सरकारी गनर की मौत

हमीरपुर (एएनएस)। यूपी के हमीरपुर जिले में रविवार शाम पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी मिश्रा के आवास पर दोनाली बंदूक से निकली गोली ड्यूटी पर तैनात सिपाही की पीठ पर धंस गयी, इलाज के लिए कानपुर पहुंचते-पहुंचते उसकी मौत हो गयी। आरोपी प्राइवेट गनर को पुलिस ने गिरफ्तार कर बंदूक बरामद कर ली।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की सुरक्षा में सरकारी गनरों की तैनाती है। जिनकी शिफ्टवार ड्यूटी लगती है। दोपहर की शिफ्ट में सिपाही मनीष शर्मा (32) अपने दो और साथी सिपाहियों के साथ ड्यूटी पर तैनात थे। यहां कुछ प्राइवेट गनर भी लगे हैं। शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक प्राइवेट गनर बांदा के सर्वेश की दोनाली बंदूक से फायर हो गया, गोली सिपाही मनीष शर्मा की पीठ में जा धंसी।
गोली लगने से खून से लथपथ मनीष घटना स्थल पर ही गिर पड़ा। साथी सिपाही उसे लेकर सदर अस्पताल भागे, यहां के कानपुर के रीजेंसी अस्पताल भेजा गया लेकिन वहां पहुंचते-पहुंचते उसकी मौत हो गयी। मनीष कानपुर का रहने वाला था।

Related

UP 7356068234853113247

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item