उर्दू हमारे देश की विरासत है : गोप
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_388.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी । उत्तर प्रदेश सरकार में ग्राम्य विकास मंत्री व समाजवादी पार्टी यूपी संगठन महासचिव अरविन्द कुमार सिंह "गोप" ने बाराबंकी में मशहूर उर्दू शायर शम्सी मिनाई की याद में सांझी विरासत बाराबंकी साहित्यिक संस्कृति संस्था द्वारा आयोजित अखिल भारतीय मुशायरा व कवि सम्मलेन कार्यक्रम जो कि पिछले माह 27 फरवरी को आयोजित हुआ था उसकी सीडी का लोकार्पण किया ।

इस मुशायरे में मशहूर शायरों व कवियों जिनमें प्रोफ़ेसर नसीम बरेलवी , बॉलीवुड के मशहूर गीतकार ए एम तुराज , हास्य कवि संपत सरल , कवयित्री डॉ सुमन दुबे , शायर ताहिर फ़राज़ आदि ने शिरकत की थी ।
इस अवसर पर मंत्री गोप ने कहा कि हिंदी व उर्दू हमारे देश की सांझी भाषाई विरासत है जो कि मिलकर अवधी भाषा बनती है और हमारे आम जीवन की बोलचाल की भाषा है , शायर और कवि अपने शब्दों के माध्यम से आमजन की आवाज़ को बुलंद करते हैं जो बात आम आदमी सरलता से नहीं कह पाता है उसे कवि शायर और साहित्यिक लोग बड़ी आसानी से कम शब्दों में ही बयां कर देते हैं और इसकी याद में बनी ये सीडी हमें इस कार्यक्रम की याद दिलाती रहेगी ।
मंत्री गोप ने कहा कि आज जितनी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का माहौल उत्तर प्रदेश में है वो कहीं भी अन्य प्रदेश में नहीं है क्योंकि उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के कुशल नेतृत्व में सही मायनों में लोकतंत्र स्थापित करने का काम किया है और यही वजह है कि आज आम आदमी की आवाज बुलंद है ।
कार्यक्रम का संयोजन परवेज़ अहमद के द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम के पूर्व शनिवार को सुबह के समय मंत्री गोल के बाराबंकी स्थित आवास पर बर्फानी महादेव सेवा समिति रजि. बाराबंकी/लखनऊ के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री गोप से मिला और बाबा अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को आर्थिक सहायता मुहैया करवाने से सम्बंधित एक मांगपत्र सौंपा ।
मंत्री गोप ने इस मौके पर आगंतुकों से कहा कि वे नेतृत्व से इस मुद्दे पर बात करके इस मांग को पूरा करवाने का प्रयास करेंगे ।