aajtaktimes

महिला जागरण मंच की मासिक बैठक सम्पन्न


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। महिला जागरण मंच की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में महिला जागरण मंच द्वारा समाज में नारियों की स्थिति और भूमिका पर चर्चा की गई महिला जागरण मंच की संरक्षिका कृष्णा चैधरी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं का कार्यक्षेत्र अब घर की चहारदीवारी से आगे बढ़कर विभिन्न क्षेत्रों में फैल गया ऐसे में स्त्रियों को अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए अपने कर्तव्यों और अधिकारों के बारे में जानना चाहिए। महिला जागरण मंच की महासचिव डॉ. सुविद्या वत्स ने कहा कि महिला जागरण मंच महिलाओं की समस्याओं का निराकरण करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। गंगा मेमोरियल गल्र्स डिग्री कॉलेज के प्रबंधक चंद किशोर वर्मा ने भी विचार व्यक्त किए उन्होंने महिला जागरण मंच को समाज में महिलाओं द्वारा शुरु की जाने वाली सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि मंच का गठन इस बात का संकेत है कि महिलाएं अपने दायरे से निकलकर समाज में अलग पहचान बना रही हैं। बैठक मे प्राची शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, रूपरानी इत्यादि ने उपस्थित रह कर अपना सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अनुपम श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। 

Related

UP 479207620187584799

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item