जुआंरियों पर जैदपुर पुलिस मेहरबान
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_224.html
अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। पिछले काफी दिनों रात दलालों द्वारा कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जुएं के दर्जनों अड्डे संचालित है। जहा लाखों का जुआ रोज होता है। पुलिस जानकर भी जुआरियों पर कोई कार्यवाही नही करती जिससे चोरियों की वारदात बढ़ती जा रही है। आखिर जैदपुर पुलिस जुआरियों पर इतनी मेहरबान क्यों है। स्थानीय थाना जैदपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत टेरा में इन दिनों पूरा दिन व रात में जुआ खेलना रोज की बात हो चुकी टेरा में स्थित एक बाग में जैदपुर सहित आस पास क्षेत्र के जुआरी रोज लाखों का जुआ खेलते है। जिसकी चर्चा ग्रामीणों में है। परन्तु दबंग लोगों द्वारा खेलाये जाने वाले जुये को लेकर अपनी जुबान खोलकर अपनी जान जोखिम में डालने से लोग डर रहे है। सूत्रों ने भी बताया कि पुलिस की दबिश में उन जुआरियों पर कार्यवाही होती है जो पुलिस को खर्च नही देते बडे़-बडे़ सटटे बाज जुआरियों के सरगना दबंग लोगों को पुलिस नही पकड़ती ये बात किसी से छुपी नही। कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र के टेरा में हो रहे मुशलशल जुए के चलते आये चोरियाॅ होना कोई नयी बात नही। यही के मुॅह लगे हुये लोगों का संरक्षण प्राप्त होने के चलते जुआरियों का हौसला और बढ़ता जा रहा है। बिना डर दबाव खुले आम खेले जा रहे जुए के चलते दर्जनों परिवार बरबाद है। इस समस्या को लेकर कई बार समाचार पत्रों द्वारा अवगत कराया गया परन्तु बहुत ही शर्मनाक बात है की कोई कार्यवाही नही की गयी और न ही जुआ बन्द कराया गया। आखिर जैदपुर पुलिस जुआरियों पर इतनी मेहरबान क्यों है। लोग तरह तरह के कयास लगाने पर मजबूर हैं।

