aajtaktimes

विदेश से लौटने के बाद राज्यसभा सांसद पुनिया का हुआ जोरदार स्वागत


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। होली का पर्व मानवता और भाईचारे की जीत का पर्व हैं अगर देश में भाईचारा मजबूत रहे तो साम्प्रदायिकत ताकतों के मंसूबें कभी पूरे नही हो सकते, रंग जीवन के उल्लास का प्रतीक हैं जो दिलों की नजदीकियां बढ़ाकर भाईचारा कायम करते हैं। इसदिन हम सभी होलिका की आग में जीवन की सारी बुराइयों को जलाकर जाति धर्म की सारी बंदिशे तोड़कर देश को प्रेम सौहार्द का संदेश देते हैं। उक्त उद्गार राज्यसभा सांसद डा. पीएल पुनिया ने अपने आवास पर विदेश दौरे जाम्बिया से लौटने के पश्चात कांग्रेसियों द्वारा आयोजित स्वागत समारोह व होली मिलन में व्यक्त किये। श्री पुनिया ने कहा कि होली का त्यौहार लोगों के बीच नफरत को मिटाकर आपसी एकता व मोहब्बत की मजबूती का पैगाम देता हैं। आज भी बाराबंकी में गंगा जमुनी तहजीब की जो तस्वीर देखने को मिलती हैं वह अपने आपमें एक मिसाल हैं हम महादेवा तथा देवां की पावन धरती पर जनपद की अवाम को होली के पावन पर्व पर दिल की गहराईयों से बधाई देते हुए जनपद सहित देश के विकास के साथ भाईचारा कायम रहने की कामना करते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने सांसद पुनिया सहित कांग्रेस परिवार को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली रंगो का त्यौहार हैं और यह त्यौहार बुराइयों पर अच्छायी की जीत के लिये प्रत्येक वर्ष मनाया जाता हैं जहा हम होली के दिन एक दूसरे के रंग लगाते हैं तो नफरत की सारी दूरियां मिटाकर प्यार एवं एकता का संदेश देते हैं। होली मिलन के अवसर पर सांसद श्री पुनिया से गले लगकर बधाई दी। इस मौके पर रामजियावन यादव, दीपक सिंह, सुनीता निषाद्, मो. इरफान, सरजू शर्मा, अरशद इकबाल, रामहरख रावत, जफरूद्दीन, कपिलदेव वर्मा, कमल भल्ला, मंजू दीक्षित, ज्ञानेश शुक्ला, संजय शुक्ला, सिकंदर रिजवी, अकील अंसारी, मुइनुद्दीन अंसारी, मो. अकरम, विजयपाल गौतम, तरूण चावला, ओमप्रकाश वर्मा, अजीता वर्मा, आराधना रावत, मंजू दीक्षित, तस्लीमन खान, मीरा गौतम, विमला कुरील सभासद सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
  

Related

UP 4588855001373871413

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item