शिवसैनिको ने ओवैसी का फूंका पुतला
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_214.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही के नेतृत्व में जिला कार्यालय सिविल लाइन से जुलूस निकालकर सांसद ओवैशी का पुतला पटेल चैराहे पर फूंका और ओवैशी मुर्दाबाद के नारे लगाये तथा ओवैशी को संसद सदस्यता बर्खास्त किये जाने की मांग की। इस अवसर पर शिवसेना प्रदेश महासचिव किशन लाल रावत ने कहा कि सांसद ओवैशी लगातार देश विरोधी बयान दे रहा है और भारत माता की जय बोलने पर आपत्ति जताई ऐसे विकृत मानसिकता के सांसद की सदस्यता समाप्त कर देनी चाहिये। इस अवसर पर किसान सेना जिला प्रमुख डा ओम प्रकाश वर्मा, शेर बहादुर ‘शेरा‘ गिरजा शंकर वर्मा, उमेश यादव, गजराज यादव आदि शिवैनिक उपस्थित थे।

