अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर, युवक की मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_778.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। बीती रात थाना लोनीकटरा क्षेत्र अन्तर्गत बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिये भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मोहम्मदपुर निवासी धीरज सिंह (27) पुत्र स्व. दिनेश सिंह लखनऊ में एक प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता था। वह लखनऊ से बीती शनिवार की रात लगभग 10 बजे बाइक से अपने घर मोहम्मदपुर आ रहा था तभी रास्ते में लोनीकटरा क्षेत्र में पीछे से तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन ने बाइक सवार धीरज को रौंद दिया। हादसे में धीरज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

