वैक्सीन रख-रखाव की होगी आनलाइन मानीटरिंग
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_1.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भारत सरकार द्वारा टीकाकरण की कवरेज को बढ़ाने के लिए समय-समय
पर कई प्रकार के प्रयास किये जा रहे है टीकाकरण कार्यक्रम को प्रभावित
करने वाले कई कारणों में से एक है वैक्सीन की गुणवत्ता उसके निर्धारित
मानकोें पर बनाये रखना और पर्याप्त वैक्सीन मात्रा की अनुलब्धता है। इसी
दिशा में भारत सरकार ने यूएनडीपी के माध्यम से एक नई पहल की है। जिसमें
पहला प्रयास वैक्सीन की आनलाइन मानीटरिंग है आल मानीटरिंग शुरूआती दौर
में ये सूचना देने में सहायता करेगी की हमारी वैक्सीन कहॉ है कितनी है
क्या वह प्रर्याप्त ह क्या उसकी गुणवत्ता मानक के अनुसार है की नही
तत्पश्चात यह भारत सरकार के उस प्रयास में मदद करेगी जिसमें उन्होंने
टीकाकरण सुविधा को प्रत्येक बच्चे तक पहुचाना है। इस विशाल लक्ष्य को
प्रापत करने के लिये यह आवश्यक है कि वैक्सीन की प्रर्याप्त मात्रा में
सप्लाई हो। और वैक्सीन अबाधित सप्लाई के राह में आने से परेषानियों को
पहचान कर उसका निराकरण हो। इसी कड़ी में 03 मार्च को एक दिवसीय प्रशिक्षण
में टीकाकरण कोल्डचैन में स्वास्थ्य कर्मिको को ईविन पर एक मोबाइल का
वितरण किया गया है। इस मोबाइल पर ईविन (इलेक्ट्रानिक वैक्सीन इन्टैलिजिंस
नेटवर्क एप होगा। इस ईविन एप के माध्यम से प्रतिदिन वैक्सीन उपयोग हुई
उसको आनलाइन अपडेट करना होगा। इस ईविन टक्नोलाजी से बहुत हदतक वैक्सीन की
सप्लाई कोल्डचैन को सुदृण करने में सहायता मिलेगी और किसी भी वैक्सीन के
स्टाक आउट होने की दशा को समाप्त करने में मदद करेगी। इस परियोजना का
दूसरा भाग जिस आईएलआर में वैक्सीन रखी जाती है उसका तापमान 2 से 8 डिग्री
सेल्सिएस होना चाहिए जिससे वैक्सीन की गुणवक्ता बनी रहती है। किन्तु बहुत
बार ऐसा पाया है कि तापमान निर्धारित मानक में नही होता है। भारत सरकार
ने आनलाइन तापमान की मानीटरिंग करने का भी निर्णय लिया है। इसी क्रम में
एक टैम्पेचर लागर प्रत्येक आईएलआर में लगाया जायेगा। और तापमान अपने
निर्धारित मानक से ऊपर या नीचे जाने पर स्वास्थ्य विभाग के ऊपर के
अधिकारियों को एसएमएस के द्वारा इसकी सूचना देगे ताकि त्वरित ऐक्शन लिया
जा सकें। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ और भारत सरकार के बैठे हुए
आला अधिकारी भी जिले के वैक्सीन और आईएलआर के तापमान की स्थिति की
जानकारी आनलाइन ले सकें व देखसकेगें। इस कार्याशाला का उद्घाटन जिले के
प्रतिरक्षण अधिकारी डा. केएन त्रिपाठी ने किया। इसके अलावा यूएनडीपी की
क्षेत्रिय कार्यक्रम अधिकारी सबाकलीम ने विस्तार से ईविन कार्यक्रम के
बारे में बताया। कार्यषाला में प्रषान्त श्रीवास्तव सप्लाई चैन आफिसर
फैजाबाद मण्डल, जिला कोल्ड चेन मैनेजर इस्माईल खान आदि ने भाग लिया।
सीएमओ डा0 रवीन्द्र पौड़वाल ने बताया कि इविन ऐप के माध्यम से प्रतिदिन
उपयोग हुई वैक्सीन को आंनलाइन अपडेट करना होगा। इस टेक्नालांजी से काफी
हद तक वैक्सीन की सप्लाई कोल्ड चैन को सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी।