aajtaktimes

शोषण के खिलाफ व्यापार मण्ड़ल आन्दोलन को तैयार: सुजीत


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। शहर मे अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्ड़ल नगर इकाई द्वारा
चलाये जा रहे 10 दिवसीय सदस्यता अभियान के तीसरे दिन नगर अध्यक्ष सुजीत
कुमार शाह के नेतृत्व में शहर के व्यापारियो का उत्साह थमने का नाम नही
ले रहा है। युवा व्यापारियो का अभियान मंे महत्वपूर्ण योगदान दिखाई दे
रहा है। नगर अध्यक्ष द्वारा चलाये जा रहे अभियान में पहले दिन की तरह
अभियान के तीसरे दिन 80 व्यापारियो ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्ड़ल
की सदस्यता ग्रहण की। व्यापारियो को सम्बोधित करते हुए नगर अध्यक्ष सुजीत
कुमार शाह ने कहा कि व्यापारियो की समस्याओ को लेकर समय-समय पर व्यापार
मण्ड़ल संघर्ष करता आया है। व्यापारियो का शोषण करने वालो के खिलाफ
व्यापार मण्ड़ल आन्दोलन हेतु तैयार है। अभियान के तीसरे दिन हर्षित
शुक्ला, कृष्ण कुमार रस्तोगी, रवि नाग, सलमान सिद्दीकी, देवेन्द्र वैश्य,
शेखर वर्मा, गुड्डू सलमानी, प्रिन्शू सोनी, मंयक जायसवाल, आदि व्यापारी
मौजूद रहे।

Related

UP 1409220873590999427

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item