aajtaktimes

डीएम साहब! भू माफिया मेरी हत्या करवा देंगे

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। ग्राम सभा की भूमि हड़पने वाले भू-माफिया का विरोध करना एक
बुजुर्ग ब्राहम्ण को भारी पड़ रहा है। भू-माफिया ने साजिशन न सिर्फ उसका
हाथ तुड़वा दिया बल्कि जान से मरवाने की धमकी दे रहा है। मामला फतेहपुर
तहसील क्षेत्र के रंजीतपुर छेदा गांव का है। यहां के निवासी शिव कैलाश
अवस्थी ने डीएम सहित उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार
लगायी है। पत्र में कहा गया है कि गांव के भूमाफिया केशवराम ग्रामसभा व
शिव कैलाश की जमीन पर अवैध रुप कब्जा करना चाहते थे। शिकायत पर कब्जा तो
रुकवा दिया गया। इसी रंजिश को लेकर केशवराम हत्या करवाने की साजिश रच रहा
है। श्री अवस्थी ने उच्चाधिकारियों से जान माल की रक्षा की गुहार लगायी
है।

Related

UP 1426758617669185706

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item