संविदा कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_245.html
अजमी रिज़वी
सिद्धौर,बाराबंकी। लखनऊ में संविदाकर्मियों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध
में स्वास्थ्य विभाग के संविदाकर्मियों का कार्य बहिष्कार आज दूसरे दिन
भी जारी रहा। कार्य बहिष्कार के चलते अस्पताल आने वाले मरीजो को काफी
परेशानियों का सामना करना पड़ा। सीएचसी सिद्धौर समेत अन्य स्वास्थ्य
केन्द्रो पर संविदा पर तैनात कर्मियों ने आज भी कोई कार्य नही किया।
जिससे अस्पताल आने वाले मरीज निराश होकर वापस लौट गए। इस दौरान फीडिंग का
कार्य भी पूरी तरह से बन्द रहा। कर्मियों ने लाठी चार्ज के विरोध में
जमकर नारेबाजी की और दूसरे दिन भी अपने कार्य से विरत रहे।

