दबंग चौकीदार कर रहा गरीब की जमीन पर कब्जा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_626.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना कोठी क्षेत्रान्तर्गत आम रास्ते में अपनी सरहंगी
के बल पर दीवार खड़ी कर एक गरीब की जमींन पर अवैध कब्जा करने के आरोपित
चौकीदार के विरूद्ध पुलिस प्रशासन ने अब तक न तो कोई कार्रवाई ही की है
और न ही भूमि से अवैध कब्जा ही हटवाया। पीड़ित न्याय पाने की खातिर दर-दर
भटक रहा है। मामला कोठी थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव का है। यहां के
निवासी गुड्डू की सहन की जमींन पर गांव के ही मुन्ना चौकीदार ने अपने
साथियो की मदद से अवैध कब्जा कर लिया। दबंग चौकीदार जब इस पर दीवार
बनवाने लगा तो गुड्डू व उसकी पत्नी मरजीना अवैध निर्माण रोकवाने की खातिर
थाने गए लेकिन निर्माण कार्य रोकवाने की बजाय पुलिस ने उल्टे दम्पत्ति को
ही थाने पा रोंक लिया और मौका पाकर उक्त लोगो ने दीवार उठा ली। तब से
लेकर आज तक यह पीड़ित दम्पत्ति न्याय की तलाश में दर-दर भटक रहा है लेकिन
मामला थाने के चौकीदार से जुड़ा होने कारण कोई कार्रवाई नही हो रही है।
पीड़ित ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

