aajtaktimes

सांसद ने सदन में उठाया सर्राफा व्यापारियों का मुद्दा

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान सांसद प्रियंका सिंह रावत ने
सदन में व्यापारियों का मुद्दा उठाया। उन्होने वित्त मंत्री द्वारा
प्रस्तुत बजट को आम जनता के हितो में अब तक का सबसे अच्छा बजट बताया।
सांसद ने संसदीय क्षेत्र बाराबंकी के सर्राफा व्यापारियों द्वारा
प्रस्तुत ज्ञापन के संदर्भ में उनकी समस्याओं को सदन में रखते हुए कहा कि
आभूषणों पर प्रस्तावित कर से स्वर्णकार व महिलाऐं व्यथित है सांसद ने
वित्त मंत्री से आभूषणों पर प्रस्तावित कर को देश की जनता और महिलाओं के
पक्ष में स्वर्ण आभूषणों पर एक्साइज कर के प्रस्ताव को वापिस लेने का
अनुरोध किया। केन्द्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति व महिलाओं को
उद्यमिता की ओर बढ़ावा देने के लिए स्टैण्डप इण्डिया स्कीम को प्रभावषाली
बताते हुए 2016-17 के लिए इस योजना के तहत जारी 500 करोड़ रूपये की धनराषि
अपर्याप्त बतायी।

Related

UP 6893722430794811237

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item