aajtaktimes

अवैध खनन पर एडीएम सख्त, मुकदमा दर्ज करने का निर्देश


अजमी रिज़वी
रामनगर बाराबंकी। अवैध खनन को संज्ञान में लेकर एडीएम ने  अवैध खनन
रुकवातें हुये मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिया है। बाराबंकी के
तपेसिपाह में बहराइच के बालू खनन के पट्टेदार व् उनके गुर्गाे द्वारा
26550 घन मीटर नदी की जमीन से प्रतिबंधित मशीनों द्वारा अवैध बालू खनन के
मामले को एडीएम बाराबंकी हरिकेश चौरसिया ने संज्ञान लेकर पट्टेदार राजेश
निवासी महरा पुरवा मजरे तपेसिपाह जिला बहराइच को नोटिस भेजी है साथ ही 11
मार्च को खनन अधिकारी बाराबंकी सीओ रामनगर व् एसडीएम रामनगर को पत्र
भेजकर निर्देश दिया है की संयुक्त रूप से स्थल देख कर अवैध खनन रोक कर
सम्बंधित के विरुद्ध सुसंगत प्राविधानों के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए
तत्काल अवगत कराने का कस्ट करे पत्र की प्रतिलिपि एसपी एडीएम व् खनन
अधिकारी बहराइच को भी भेजी गई है इसके बाद भी प्रसासन ने कार्यवाही नहीं
की है अवैध खनन जरी है विदित हो की अवैध खनन का कारोबार लंबे समय से चल
रहा है सपा के लोग खनन करा रहे इस लिए कार्यवाही नहीं होने दे रहे अब
देखने की बात होगी की एडीएम के आदेश पर कितना अमल होगा।  अपर जिलाधिकारी
हरिकेश चौरसिया द्वारा बताया गया कि होली पर्व दिनंाक 23 व 24 मार्च,
2016 को मनाया जायेगा। जनपद बाराबंकी हिन्दू-मुस्लिम मिश्रित आबादी होने
के कारण संवेदनशील जनपद की श्रेणी में आता है। होली के दृष्टिगत आपके
अधीनस्थ अधिकांश अधिकारियों की ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में विभिन्न
थानों पर लगायी जानी है। अपर जिलाधिकारी ने होली के परिप्रेक्ष्य में
जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने अधीनस्थ किसी भी
अधिकारी के अवकाश प्रार्थना पत्र को अधोहस्ताक्षरी की पूर्व अनुमति के
बिना स्वीकृत न किया जाये, साथ ही स्वयं भी अधोहस्ताक्षरी की पूर्व
अनुमति के बिना किसी भी दशा में मुख्यालय न छोड़े।

Related

UP 1020513352983376094

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item