जातिगत आरक्षण पर जताया विरोध
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_170.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अखिल भारतीय विकास कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला
पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित करते हुए उ0प्र0 प्रवक्ता
‘रविन्द्र त्यागी’ ने समाजवादी पार्टी एवं बहुजन समाजवादी पार्टी द्वारा
जातिगत आरक्षण के समर्थन पर कड़ा विरोध जताया। उन्होनें कहा कि सपा व बसपा
जातिगत आरक्षण के आधार पर देश और प्रदेश की जनता को बॉटने का कार्य कर
रही है। जातिगत आरक्षण किसी भी दृष्टि भी से देश एवं प्रदेश कि जनता के
लिए हितकारी नहीं है। जातिगत आरक्षण वह भ्रष्टाचार है जो देश-प्रदेश को
खोखला करने का काम करता है। जातिगत आरक्षण देश एवं प्रदेश की जनता के
विकास के लिए सबसे बड़ा बाधक है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मो. सैफ
सिद्दीकी, नगर अध्यक्ष मनोज सक्सेना, जिला महासचिव रवि कश्यप, जिला सचिव
सुनील सोनी, राजू यादव, हिंमाशु सोनी, रिंकू सोनी, सुधीर बाल्मीकी आदि
कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

