aajtaktimes

एबीआरसी ने तोड़ा विद्यालय का ताला


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। विकास खण्ड बनीकोडर के एक विद्यालय का ताला तोड़ना एबीआरसी को भारी पड़ गया। ताला तोड़ने की खबर पर पहुंचे ग्राम प्रधान पति ने एबीआरसी को जमकर फटकार लगाई। जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं चल रही है। आज शिक्षक संघ की प्रदेश व्यापी हड़ताल थी। उसी के चलते प्राथमिक विद्यालय शंकरगढ़ के प्रधानाध्यापक जयहिन्द सिंह और सहायक अध्यापक विकास द्विवेदी विद्यालय नही आए। करीब 10 बजे जब स्कूली बच्चे परीक्षा देने पहुंचे तो स्कूल में ताला बन्द देखकर बाहर खेलने कूदने लगे। गांव के ग्रामीणो ने पहले इसकी सूचना ग्राम प्रधान को देनी चाही तो उनका मोबाइल बन्द था। उसके बाद ग्रामीणो ने इसकी जानकारी एबीआरसी प्रमोद वर्मा बनीकोडर को दीें सूचना मिलते ही एबीआरसी क्षेत्रीय एनपीआरसी को अपने साथ लेकर प्राथमिक विद्यालय शंकरगढ़ पहुंच गए। विद्यालय में ताला बन्द देखकर उन्होने ग्रामीणो से एक बेलचा मंगवाया और कमरों के ताले तोड़ डाले । इसी बीच इसकी जानकारी ग्राम प्रधान पति जमुना सिंह को हुई तो विद्यालय वह पहुंच गए। उन्होने सैंकड़ों ग्रामीणो के सामने एबीआरसी व एनपीआरसी दोनो को जमकर फटकार लगाई। काफी देर तक जमकर लताड़ने के बाद प्रधान पति कुछ शान्त हुए। इसके बाद इन अधिकारियों ने पड़ोस के एक विद्यालय के शिक्षक को बुलाकर किसी तरह से बच्चों की परीक्षा सम्पन्न करवाई। वैसे एबीआरसी का कहना था कि मैने ताला नही तोड़ा था चाभी से ताला खोला गया था। जबकि ग्राम प्रधान पति का कहना था कि शिक्षक होने के बाद भी इन लोगो ने विद्यालय का ताला तोड़कर गलत कार्य किया है।

Related

UP 585027486277110873

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item