aajtaktimes

प्रधान पति को दबंगो ने पीटा


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। असन्द्रा पुलिस की लापरवाही एक ग्राम प्रधान पति पर भारी पड़ गई। विद्यालय की जमींन पर जबरदस्ती दीवार निर्माण करवाने वाले दबंगो ने प्रधान पति को जमकर पीट डाला। प्रधान पति ने थाना असन्द्रा में नामजद शिकायती पत्र दिया है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी हे। जानकारी के अनुसार थाना असन्द्रा क्षेत्र के ग्राम नसीपुर निवासी दबंग चेतराम और गुरू प्रसाद प्राथमिक विद्यालय के लिए जाने वाले सम्पर्क मार्ग पर जबरदस्ती अपनी सरहंगी के बल पर दीवार निर्माण करवा रहे थे। जब इस बात की जानकारी आज सुबह ग्राम प्रधान पति मंसारा गुरू प्रसाद रावत को हुई तो उन्होने मौके पर जाकर दोनो लोगो से अवैध निर्माण बन्द करने की बात कही और कहा कि अगर दीवार बन गई तो स्कूली बच्चे किस रास्ते से आएगें लेकिन ग्राम प्रधान पति के समझाने के बाद भी दबंग नही माने और निर्माण कार्य जारी रखा। ग्राम प्रधान पति ने वहीं से असन्द्रा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दो पुलिसकर्मियों ने दोनो दबंगो को पकड़कर थाने ले आए और हवालात में बन्द कर दिया। दोपहर बाद पुलिसकर्मियों ने कुछ ले देकर दोनो दबंगो को छोंड़ दिया। थाने से छूटनें के बाद दोपहर करीब 3 बजे इन लोगो ने नसीपुर मोड़ के पास स्थित पालेसर पर बैठे ग्राम प्रधान पति को घेर लिया पहले जमकर अपशब्दों का प्रयोग किया और बाद में लातो घूंसो से पीट डाला। उसके बाद दोनो दबंग मौके से फरार हो गए। इस घटना की लिखित शिकायत पीडि़त प्रधान पति ने थाना असन्द्रा में आकर की। पुलिस ने मुकदमा तो नही दर्ज किया लेकिन जांच पड़ताल शुरू कर दी । ग्राम प्रधान पति का कहना था कि अगर पुलिस दोनो आरोपियों को थाने से न छोंड़ती तो शायद यह घटना नही घटती।

Related

UP 7947374207969191972

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item