aajtaktimes

विधायक ने बांटे लोहिया आवास, किया सरकार का बखान


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। विधान सभा क्षेत्र जैदपुर के अन्तर्गत विकास खण्ड हरख, मसौली व सिद्वौर में बडे पैमाने पर मना समाजवादी विकास दिवस, उपोक्त तीनो ब्लाकों  के कार्यक्रमों मे मुख्य अतिथि विधायक रामगोपाल रावत मुख्यतः उपस्थिति रहे साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सन्देश को पढ़कर सुनाया। बड़ी संख्या में अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित थे। विकास खण्ड हरख मे विधायक राम गोपाल रावत ने ग्राम पंचायत कोला गहबड़ी लोहिया ग्राम के 10 आवास विहीन पात्र लोगों को राम मनोहर लोहिया आवास के स्वीकृत पत्र सौंपे प्रत्येक आवास की कीमत तीन लाख पांच हजार रूप्ये है आवास पाने वाले लाभाथियों के चेहरे पर साफ मुस्कान झलक रही थी। लाभार्थी सरकार के मुखिया अखिलेश यादव के नारे लगा रहे थे। कार्यक्रम का संचालन उमाकान्त श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर विधायक राम गोपाल रावत ने कहा कि युवा सोच युवा जोश से जनता के हितो में क्रान्तिकारी योजनाओं को देने  वाले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जितना काम चार वर्षों में करके दिया उतना काम पिछले 40 वर्षो में नही हुआ बाकी बचे समय मे विकास ही विकास होगा, हम जल्दी ही गाॅव-गाॅव स्वयं जाकर विकास कार्यो की जानकारी जन-जन तक पहॅचाने का काम करेगे। कार्यकर्ता अभी से मिशन 2017 के लिये जुट जाये जिलाध्यक्ष डा0 कुलदीप ने कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा, बसपा का सूपड़ा साफ हो जायेगा। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख मसौली याशिर अराफात किदवाई, प्रमुख हरख प्रतिनिधि मुख्तार अहमद शाह, ब्लाक प्रमुख सिद्वौर रमेश चन्द्र वर्मा, बीडीओ मसौली, सिद्वौर, हरख, अध्यक्ष शकील सिददीकी, चेयर मैन बादशाह, अलीम किदवाई, प्रतिनिधि अजय वर्मा, उपाध्यक्ष विधान सभा शानू सिंह, एडीओ पंचायत मसौली, हरख, सिद्वौर, डीडीसी बसन्त गौतम, समस्त प्रधानगण, बीडीसी गण हजारों लाभार्थी उपस्थित थे।

Related

UP 6434855212569203336

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item