aajtaktimes

गांधी शिल्प बाजार में दिखने लगी रौनक, खूब हुई खरीदारी


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नेशनल चैरिटेबल वेलफेयर सोसायटी द्वारा राजकीय इण्टर कालेज मैदान में लगा गांधी शिल्प बाजार आयोजित किया गया। जिसमें गांधी शिल्प बाजार अपने पूरे शबाब पर चल रहा है। होली के अवसर पर आयोजित इस प्रदर्शनी मेले में जहां नगर की जनता अपनी पसंद की खरीददारी कर रही हैं वही ग्रामीण क्षेत्र से भी भारी संख्या में लोग अपने परिवार सहित आकर जहां शिल्प बाजार का आनन्द ले रहे हैं वहीं त्योहार की खरीददारी भी कर रहे हैं। नेशनल चैरिटेबल सोसायटी के अध्यक्ष गांधी शिल्प बाजार के आयोजक एन.डब्ल्यू. खान ने बताया कि सम्पूर्ण भारत देश से अपनी हस्तशिल्प कलाओं का लोहा मनवाने वाले कारीगर (शिल्पी) जो उद्घाटन के समय नही आ पाये थे, आ गये हैं और सम्पूर्ण बाजार में सौ दुकानों पर अपने उत्पादों के साथ अपने स्टाॅल पर आवाम का इस्तकबाल करके बिक्री कर रहे हैं। श्री खान ने बताया किया इस वर्ष के गांधी शिल्प बाजार में सहारनपुरी फर्नीचर और जयपुरी जूती की धूम हैं जो बाजार में आने वाले लोग बड़ी संख्या में पसंद कर खरीददारी कर रहे हैं और शिल्प बाजार में आने वाली आवाम का मनोरंजन हो इसके लिये बाजार के पंडाल में प्रतिदिन सायंकाल 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक कार्यक्रम होंगे जिनमें 16 मार्च को सोलो डाॅस परफार्मेन्स, 17 मार्च तीन का तड़का, 18 मार्च पासिंग पास विद् बॅटेल, 19 मार्च स्पेशल बैन्ड परफार्मेन्स, 20 मार्च स्पेशल डान्स परफार्मेन्स, 21 मार्च कामेड़ी नाइट व 22 मार्च म्यूजिक स्पेशल के साथ होली तड़का का कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

Related

UP 2480726554241083086

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item