aajtaktimes

जनपद के छात्रों ने किया नाम रौशन


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। हिन्दुस्तान ओलम्पियर प्रतिायोगिता में जनपद व कालेज का नाम रोशन करने वाले छात्र को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त प्रतियोगिता प्रदेश के 75 जिलों में एक साथ आयोजित की गयी। इस प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी एवं विज्ञान की मिश्रित लिखित परीक्षा करायी गयी। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के लगभग एक लाख छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। हिन्दुस्तान ओलम्पियर नामक इस प्रतियोगिता में इरम कान्वेंट कालेज के छात्र सै. नूर मोहम्मद ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोश किया है। कालेज की प्रिंसिपल पूनम द्विवेदी ने सै. नूर मोहम्मद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सै. नूर मोहम्मद ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता एवं कालेज के अध्यापकों को दिया। इस अवसर पर मुख्य रुप से कालेज के प्रबन्धक बज्मी यूनुस, सै. जुरार अहमद, रिजवाना खातून, समीना खातून, लक्ष्मीकांत आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 2183982123588406537

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item