जिलाधिकारी ने किया पुस्तकालय भवन का लोकापर्ण
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_408.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिलाधिकारी अजय यादव ने राजकीय जिला पुस्तकालय में पुस्तकालय भवन का नवोन्मेंषण और कम्प्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सीडीओ ऋषिरेन्द्र कुमार एवं डीआईओएस राम सरन सिंह भी मौजूद थे। जिलाधिकारी ने कहा कि यह पुस्तकालय शहर के बीच और सर्वसुलभ स्थान पर है। यह पुस्तकालय शहर वासियों एवं दूर दराज ग्रामीण अंचलों के लोगों विशेष रूप से छात्र-छात्राओं के लिए विशेष उपयोगी है। उन्होने पुस्तकालय की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होने कहा कि पुस्तकालय में कम्प्यूटर कक्ष की स्थापना के बाद पुस्तकालय की उपयोगिता बढ़ जायेगी और लोग अधिक से अधिक इसका लाभ उठा सकेंगे। मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार ने कहा कि छात्र, युवा, एवं अध्य्यन उत्साही अन्य लोगों के लिए भी यह पुस्तकालय उपयोगी सिद्ध हो रहा है। उन्होने पुस्तकालय में युवाओं की सक्रिय भागीदारी की जरूरत पर जोर दिया। डा. भगवान बक्श ने कहा कि पुस्तकालय में आने वाले प्रतिभागी अधिक से अधिक ज्ञानार्जन करें और अपने भविष्य को सवारे। इस अवसर पर मुख्य कोषाधिकारी दीपक सिंह, जनेस्मा डिग्री कालेज के पूर्व प्राचार्य डा. आरडी यादव, पुस्तकालय कोष्ठक की विशेष कार्याधिकारी सान्त्वना तिवारी, अधि. अभि. ओपी मिश्र, केन्द्रीय राज्य पुस्तकालय इलाहाबाद के पुस्तकालयाध्यक्ष रवि यादव, राजकीय जिला पुस्तकालय इटावा के पुस्तकालयाध्यक्ष सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। जिलाधिकारी अजय यादव द्वारा राजकीय जिला पुस्तकालय में पुस्तकालय भवन का नवोन्मेषण और कम्प्यूटर कक्ष का उद्घाटन।

