हड़ताल के समर्थन में उतरा व्यापार मण्डल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_537.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अखिल भारतीय संयुक्त व्यापार मण्डल के अध्यक्ष रोहिताश्व दीक्षित के नेतृत्व मंे कई दिनों से चले आ रहे सर्राफा व्यापारियों के हड़ताल को अपना पूरा समर्थन दिया। सर्राफा अध्यक्ष राजेन्द्र सोनी से मिलकर श्री दीक्षित ने कहा हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक शर्मा प्रदेश के सभी सर्राफा व्यापारियों के साथ हैं। श्री दीक्षित ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ेगी तो हमारा संगठन सड़क पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेगा, आपकी हर तरह की लड़ाई में आपके साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़े हैं। जिलाध्यक्ष रोहिताश्व दीक्षित ने कहा कि सर्राफा व्यापारियों की मांगे उचित व जायज है, सरकार को तुरन्त मान लेना चाहिए। कार्यक्रम में संगठन के जिला उपाध्यक्ष अंकुर जैन, उत्तम गुप्ता, हेमन्त श्रीवास्तव, राजा धनपत राय, जिला महामंत्री संतोष गुप्ता, नगर अध्यक्ष अकील, श्याम जी गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष मदन गुप्ता, मुन्ना गोस्वामी आदि लोग मौजूद थे।


