aajtaktimes

बारिश ने क्रिकेट प्रेमियो का मज़ा किया किरकिरा,सोमवार का मैच हुआ रद्द

अजमी रिज़वी
बाराबंकी । जैदपुर में सपा नगर अध्यक्ष जावेद रिज़वी व फरमान अंसारी द्वारा आयोजित अलीम अंसारी पूर्व चेयरमैन  मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का सातवॉ लीग मैच जो कि नीलांश स्पीड क्लब लखनऊ व न्यू कालेज क्लब रूदौली फैजाबाद के बीच खेला जा रहा था तभी अचानक हुई बारिश के चलते पहले खेल को बीच मे रोकना पड़ा और फिर रद्द करना पडा । कमेटी द्वारा अब इस मैच को बुधवार सुबह 9:30 पर कराने का फैसला किया गया है, आज के मैच मे न्यू कालेज क्लब रूदौली  टास जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, नीलांश स्पीड क्लब लखनऊ के ओपनर जोड़ी ने धुआधार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 6.4 ओवर मे 131 रन बना डाले और जब यह लग रहा था कि आज विशाल स्कोर खड़ा होगा तभी अचानक मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया और बारिश शुरू हो गयी बारिश शुरू होते ही पिच भीगने से बचाने के लिए कवर किया गया लेकिन ज्यादा बारिश होने के चलते मैच को रद्द कर बुधवार 16 मार्च को सुबह 9:30 बजे कराने का फैसला कमेटी द्वारा किया गया वही कल  दो बजे 11 स्टार जैदपुर व  खान ब्रदर्स के बीच मैच खेला जायेगा उक्त जानकारी कमेटी के सदस्य समीर रिज़वी ने दी है ।

Related

UP 4223048978763595230

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item