तहसील दिवस के मामलो का सप्ताह के अंदर करे निस्तारण - DM
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/dm_14.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी । तहसील दिवस में जिलाधिकारी अजय यादव, पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद एवं जिले के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
जिलाधिकारी ने जन समस्याओं की सुनवाई की और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। तहसील दिवस में 64 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 07 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील दिवस के प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करते समय गुणवत्ता पर पूरा ध्यान दिया जाये। गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न होने पर सम्बन्धित अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई होगी। उन्होने अधिकारियों से अपेक्षा की कि सभी प्रकरण एक सप्ताह में अनिवार्य रूप से निस्तारित कर दिये जाये।
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि रेण्डम बेसिस पर विभागों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की रिपोर्ट का स्वयं सत्यापन कराये। गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न होने पर ऐसे अधिकारियों को पुनः कार्यवाही हेतु प्रार्थना पत्र वापस प्रेषित कर दिया जाये।
इस अवसर पर जिले, तहसील, और विकास खण्ड स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।