परिवहन विभाग की लापरवाही से प्राइवेट ढ़ाबों पर खड़ी होती हैं बसें
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_230.html
अजमी रिज़वी
रामसनेहीघाट बाराबंकी। परिवहन विभाग द्वारा मुख्य राष्ट्ीय राजमार्ग पर
चल रहे परिवहन विभाग के ढाबों कों भले ही अनाधिकृत घोषित कर उन्हें बन्द
करा दिया गया हो लेकिन विभाग नें कुछ़ लोगों की दूषित मानसिकता और और
शुबिधा शुक्ल कंे लिये भिटरिया स्थित हाईवे पर संचालित हो रहे प्राईवेट
ढाबों को चलाया जा रहा है जहां पर परिवहन विभाग की बसो का ठहराव होता है।
तहसील रामसनेहीघाट क्षेत्र के कोटवासडक से तालामोड तक अवैध खुले दर्जनो
ढाबो पर परिवहन विभाग की बसो का ठहराव होता है यही नही रांग साइड में भी
बस चालक बसो को ले जाकर आनाधिकृत ढाबों पर खडी करते है जिसके कारण मार्ग
दुर्घटनाये में इजाफा होता रहता है लेकिन प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है।
कोटवा सड़क से ताला मोड तक खुले कई ढाबों पर परिवहन विभाग की बसों को खडे़
कभी भी देखा जा सकता है, इन ढाबों को परिवहन विभाग के चालक एवं परिचालक
बहुत ही अच्छी तरह से पहचानते है क्यांेकि बताया जाता है कि इन ढाबों से
इन्हें खाने व पीने के साथ शराब का पूरी व्यावस्था की जाती है साथ साथ
जेब खर्च भी दिया जाता है। जिसके कारण इनकी ब्रेक अपने आप इस ढाबे पर लग
जाती हैं । क्षेत्र में ही कोटवासडक से बाराबंकी फैजाबाद सीमा तक खुले
ढाबो के कारण अबतक कई लोगो की मौते हो चुकी है और कई लोग गम्भीर रूप से
घायल हो चुके हैं अगर इन ढाबों पर कार्यवाही कर दी जाये तो इन ढाबों के
कारण हो रही सडक दुघर्टनाओं में कुछ कमी जरूर आ जायेगी लेकिन इसके लिये
सरकार को कडा रूख अपनाना पडे़गा।

